Importance of Newspaper essay in hindi - समाचार पत्र का महत्व निबंध शब्दों में
रूपरेखा -
1.प्रस्तावना
2.इतिहास
3. विभिन्न व्यक्तियों को लाभ
4. समाचार पत्रों का महत्व
5. संपादक का दायित्व
6. अखबार प्रकाशन के आज के साधन
7. स्वतंत्रता से पूर्व समाचार पत्रों का दायित्व
8. युद्ध एवं विपत्ति में समाचार पत्रों का दायित्व
9. हानियां
10. जनता का संबंध
11. उपसंहार
यह पोस्ट सभी छात्रों 9th /10th/11th/12th के लिए उपयोगी है --------- Helpexam.in
प्रस्तावना - आज समाचार पत्र जन जीवन का अभिन्न अंग बन गया हैl प्रातः काल उठते समय हर व्यक्ति चाय ग्रहण करने के साथ ही अखबार को पढ़कर अपना मनोरंजन कर लेता हैl परिवार के सभी सदस्य अखबार पढ़ने एवं समाचार जानने के लिए उत्सुक होते हैंl समाचार देश-विदेश की खबरों को जानने का सर्व सुलभ साधन हैl
इतिहास - समाचार पत्र का प्रचलन इटली के वेनिस नगर में 13वीं शताब्दी में हुआl जैसे-जैसे मुद्रण कला का विकास हुआ समाचार पत्रों का भी इस गति से प्रचार एवं प्रचार हुआ और यह देखते ही पूरे विश्व में फैल गयाl
विभिन्न व्यक्तियों को लाभ - बेरोजगार युवक रोजगार के विषय में, खिलाड़ी खेल के विषय में, नेता राजनीति हलचल के विषय में, व्यापारी वस्तु के भावों के विषय में, शिक्षक और विद्यार्थी जीवन जीने के विषयों में, साथ ही साथ विज्ञान और तकनीकी के विषयों में, सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से ही प्राप्त करते हैंl
नारी एवं महिला सशक्तिकरण पर निबंध - CLICK HERE
समाचार पत्रों का महत्व - आज विश्व की स्थिति निरंतर जटिल होती चली जा रही हैl जीवन संघर्ष में हो गया है राजनीतिक गतिविधियां निरंतर अपना रंग दिखा रही हैl ऐसे में समाचार पत्रों के माध्यम से हर एक विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैंl इनके अभाव में ज्ञान का क्षेत्र अधूरा प्रतीत होता है और आज के समय में समाचार पत्रों को टीवी इंटरनेट की मदद से मोबाइल और कंप्यूटर में भी पढ़ा जा सकता है और इसे सुन भी जा सकता हैl
संपादक का दायित्व -
संपादकीय टिप्पणी पढ़कर ही किसी समाचार पत्र का स्तर निर्धारित होता हैl इसमें राष्ट्रीय - अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं को उजागर किया जाता है साथ ही साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर भी प्रकाश डाला जाता हैl
अखबार प्रकाशन के आज के साधन - आज के समय में कंपोजिंग क स्थान पर कंप्यूटर काम में लाया जाता हैl इसमें समाचार पत्रों का प्रकाशन सुलभ एवं सस्ता हो गया हैl ज्ञान के प्रचारक एवं समाचार पत्र पाठकों के ज्ञान का विस्तार करता हैl
स्वतंत्रता से पूर्व समाचार पत्रों का दायित्व - संपादकों ने अंग्रेजों के शोषण तथा अत्याचार को देश के समक्ष अखबारों के माध्यम से निडरता से उजागर कियाl ऐसा करने से उन्हें कई कठिनाई का सामना करना पड़ाl लेकिन वह अपने लक्ष्य से कभी भी विचलित नहीं हुए और उसे कठिन समय में अंग्रेजों के प्रति आने वाली समस्त जानकारी को हम सभी भारतवासियों को प्रसारित करते रहेl
युद्ध एवं विपत्ति में समाचार पत्रों का दायित्व - प्राकृतिक प्रकोप की सूचना जन सामान्य तक समाचार पत्रों के माध्यम से पहुंचती हैl इसको पढ़कर समाज सेवी संस्थाएं उन स्थानों तक यथासंभव सहायता पहुंचती हैंl
हानियां - झूठ समाचार पत्र जन सामान्य को गलत जानकारी प्रदान करते हैंl यदा कदा इनके फलस्वरूप सांप्रदायिक दंगों का जन्म होता है और इनके माध्यम से किसी एक विशेष वर्ग को फायदा पहुंचाने से किसी एक विशेष वर्ग को नुकसान भी होता हैl
जनता का संबंध - समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार जनता की भावनाओं से अवगत होती हैl साथ ही साथ जनता और सरकार के बीच एक कड़ी के रूप में समाचार पत्र कार्य करते हैंl
उपसंहार -
समाचार पत्र राष्ट्र विशेष की अमूल्य संपत्ति होती हैl इनकी तनिक सी लापरवाही से राष्ट्र को विशेष हानि हो सकती हैl अतः समाचार पत्रों को अपने उद्देश्य के प्रति हर पल सजग रहना चाहिएl इनके प्रभाव से राष्ट्र अवनति के गर्त में जा सकता हैl इनका जागरूक रहना अति आवश्यक हैl
![]() |
Importance of Newspaper essay in hindi - समाचार पत्र का महत्व पर निबंध शब्दों में |
इन्हें भी पढ़े :-
उम्मीद करता हूं कि आप सभी को यह आर्टिकल पसंद आया होगा। जिसमें मैंने समाचार पत्र का महत्व का एक लेख प्रस्तुत किया है । यह बोर्ड की परीक्षाओं के साथ-साथ, वाद विवाद, प्रश्न मंच और विषय वस्तु के लेख में सहयोगी होगा। अगर आपको पसंद आता है तो शेयर करें, नमस्कार, धन्यवाद ।
if You have any doubts, Please let me Know.